Video: 'अब बातचीत का समय खत्म...', रूस ने यूक्रेन में पैसेंजर ट्रेन पर किया ड्रोन हमला; पुतिन पर आगबबूला हो उठे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: यूक्रेन के सुमी क्षेत्र के शोस्तका रेलवे स्टेशन पर रूस के ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत और 30 लोग घायल हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे बर्बरतापूर्ण हमला बताते हुए अमेरिका और यूरोप से रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की। घटना स्थल रूस की सीमा से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

Russia Ukraine War: एक तरफ जहां इजरायल-हमास के बीच शांति समझौते ने मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद जगाई है। वहीं, दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार और भीषण होता जा रहा है। यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों को निशाना बनाया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे बर्बरतापूर्ण हमला बताया है।

putin news (1)

रूस ने यूक्रेन में ट्रेन पर किया ड्रोन हमला।(फोटो सोर्स: AP)

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, " सुमी क्षेत्र के शोस्तका में रेलवे स्टेशन पर एक क्रूर रूसी ड्रोन हमला हुआ । सभी आपातकालीन सेवाएं पहले से ही घटनास्थल पर हैं और लोगों की मदद करना शुरू कर दिया है। घायलों के बारे में सभी जानकारी एकत्र की जा रही है। अब तक, हम कम से कम 30 पीड़ितों के बारे में जानते हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है ट्रेन में उक्रजालिन्जित्सिया के यात्री सवार थे।

End of Feed