यूक्रेन से युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार रूस, लेकिन..., जानें विदेश मंत्री लावरोव ने UNGA में क्या कहा?

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर मॉस्को की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करने और पहले दिए गए आश्वासनों के विपरीत नाटो के विस्तार को जारी रखने का आरोप लगाया।

Russia-Ukraine war: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी समझौता होने से पहले रूस की सुरक्षा चिंताओं और रूसी भाषा बोलने वाले लोगों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

RUSSIA

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन से बातचीत को तैयार। Photo-AP

किस आधार पर रूस संघर्ष खत्म करेगा?

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में लावरोव ने कहा, 'जैसा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार कहा है, रूस हमेशा से संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करने के लिए बातचीत के लिए तैयार रहा है और अब भी तैयार है।' 'रूस की सुरक्षा और उसके हितों पर ठोस सहमति होनी चाहिए। कीव सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रूसी और रूसी भाषा बोलने वाले लोगों के अधिकारों को पूरी तरह बहाल किया जाना चाहिए। इसी आधार पर, हम यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।'

End of Feed