Russia Moon Mission: फेल हो गया रूस का मून मिशन, चांद पर उतरने से पहले ही क्रैश हुआ लूना-25

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 03:37 PM IST

Russia Moon Mission: रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि उसका लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ‘रोसकॉसमॉस’ ने बताया कि उसका मानवरहित रोबोट लैंडर कक्षा में अनियंत्रित होने के बाद चंद्रमा से टकरा गया।

Russia Moon Mission: रूस का चांद मिशन फेल हो गया है। रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 चांद पर उतरने से पहले ही क्रैश कर गया है। इससे पहले खबर आई थी, कि लूना रास्ते से भटक गया है, संपर्क टूट गया है। अब यह कंफर्म हो गया है कि लूना-25 लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया है।

End of Feed