Russia Earthquake: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के (भारतीय समय अनुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। गौरतलब है कि । USGS के आंकड़ों के अनुसार, पहले भूकंप के बाद 30 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए, जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई।
: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।(फोटो सोर्स: @volcaholic1)
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, फर्नीचर, कारें, लाइट्स तेजी के साथ हिलते दिखाई दे रहे हैं।
तेज भूकंप की वजह से कामचटका तट पर मौजूद होटल के सामान तेजी से हिलने लगे, जिसकी वजह से लोगों में दहशत पैदा हो गई आनन फानन में लोगों ने होटल खाली किया।
भूकंप के वजह से लोग घरों के बाहर भागने लगे।
भूकंप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर खड़ी SUV हिलने लगी।
यह दृश्य ग्रॉसरी स्टोर की है, जहां पर रखे सामान हिलने लगे।
भूकंप के कुछ ही मिनटों के भीतर आवासीय भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार (13 सितंबर) को भी कामचटका में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
