अरब सागर में फंसे भारतीय जहाज ने मांगी मदद तो पाकिस्तानी नौसेना आई आगे, जानें पूरा मामला

अरब सागर में एक भारतीय व्यापारिक जहाज से संकट की सूचना पाने के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने मदद की है। उसने संकट में फंसे जहाज के चालक दल को तकनीकी सहायता के साथ ही भोजन,चिकित्सा भी उपलब्ध कराई।

अरब सागर में तकनीकी खराबी के कारण फंसे एक भारतीय जहाज की पाकिस्तानी नौसेना ने मदद की है। यहां तकनीकी खराबी आने के कारण ओमान से भारत आ रहे व्यापारिक जहाज एमवी गौतम ने मदद की गुहार लगाई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस गुहार के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने त्वरित कार्रवाई की और चालक दल को भोजन,चिकित्सा और तकनीकी सहायता प्रदान की।

अरब सागर।

अरब सागर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार मई को जब जहाज एमवी गौतम पाकिस्तान के सर्च एंड रेस्क्यू क्षेत्र में था तब उसे तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उसने मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू कोआर्डिनेशन सेंटर से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। इस पर सेंटर ने पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क कर मदद देने को कहा,जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पाकिस्तानी नौसेना ने इस अभियान के लिए PMSS Kashmir को तैनात किया। जहाज पर कुल सात चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल है।

End of Feed