सिडनी के रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी बेस HMAS पहुंचे राजनाथ सिंह, नेवी की अभियानगत तैयारियों का लिया जायजा

राजनाथ सिंह ने अधिकारियों के साथ बोट में सवार होकर प्लीट बेस इस्ट का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की अभियानगत और समुद्री तत्परता को जाना और समझा। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर खलील भी मौजूद थे। भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा समझौता भी हुआ है।

Rajnath Singh in Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सिडनी के रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी बेस HMAS कुट्टाबुल का दौरा किया। पॉट्स प्वाइंट स्थित इस बेस पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने अधिकारियों के साथ बोट में सवार होकर प्लीट बेस इस्ट का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की अभियानगत और समुद्री तत्परता को जाना और समझा।

rajnath singh

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। तस्वीर-ANI

दो दिन के दौरे पर हैं राजनाथ सिंह

इससे पहले रक्षा मंत्री और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्लेस ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और विस्तार देने पर बृहस्पतिवार को कैनबरा में चर्चा की तथा सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त उत्पादन की संभावना पर विचार-विमर्श किया। सिंह दो दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया गए हैं। उन्होंने मार्लेस के साथ अपनी बैठक को ‘सार्थक’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने रक्षा उद्योग, साइबर रक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय चुनौतियों सहित भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की। सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व की भी पुष्टि की।

End of Feed