ईरान संग तनाव के बीच ट्रंप को रूस-यूक्रेन के बीच सुलह की उम्मीद; बोले- पुतिन-जेलेंस्की चाहते हैं अब खत्म हो युद्ध

Russia Ukraine War: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया। बकौल ट्रंप, रूस-यूक्रेन अब इस संघर्ष का समाधान चाहते हैं।

Russia Ukraine War: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका को रूस-यूक्रेन के बीच सुलह की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगता है कि रूस-यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अब इस संघर्ष का समाधान चाहते हैं।

US Russia Ukraine

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं), यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बीच) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)

ट्रंप ने पुतिन के साथ की थी बातचीत

अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) के दौरान तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रंप ने बताया कि उनकी एक दिन पहले पुतिन से सार्थक बातचीत हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने जेलेंस्की से भी बात की। ट्रंप ने कहा, ''मुझे लगता है कि दोनों नेता समझौता करना चाहते हैं। अफसोस है कि इसमें इतना समय लग गया, लेकिन अब कुछ सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद है। मुझे विश्वास है कि यह मामला जल्द सुलझ सकता है।''

End of Feed