'मैं पीएम मोदी को जानता हूं, वो कभी भी...', पुतिन ने निकाल दी ट्रंप टैरिफ की हवा; भारत की तारीफ में क्या-क्या कहा?

Putin Praise PM Modi: भारत समेत 140 देशों के सुरक्षा और भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय वल्दाई चर्चा मंच में बोलते हुए पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के बीच कभी कोई समस्या या तनाव नहीं रहा है और दोनों ने हमेशा अपनी-अपनी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं।

Putin Praise PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर की शुरुआत में होने वाली अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुकता जताई है और सरकार को आदेश दिया है कि वो भारत के साथ कच्चे तेल के साथ व्यापार असंतुलन को कम करने के उपाय करे। बता दें कि रूस से बड़ी तादाद में कच्चा तेल भारत आयात होता है। कच्चे तेल के व्यापार की वजह से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी सेकेंडरी टैरिफ लगाया है।

putin with modi

रूसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ।(फोटो सोर्स: AP)

गुरुवार शाम दक्षिण रूस के सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में भारत समेत 140 देशों के सुरक्षा और भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय वल्दाई चर्चा मंच में बोलते हुए पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के बीच कभी कोई समस्या या तनाव नहीं रहा है और दोनों ने हमेशा अपनी-अपनी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "भारत के साथ हमारी कभी कोई समस्या या अंतरराज्यीय तनाव नहीं रहा। कभी नहीं।"

End of Feed