पुतिन ने फोन कर ट्रंप को दी जन्मदिन की बधाई; 55 मिनट तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत, बढ़ीं कूटनीतिक हलचलें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष ट्रंप को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वार्ता के दौरान दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध, ईरान के साथ संभावित समझौते और रूस-अमेरिका संबंधों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान दोनों के बीच करीब 55 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। क्रेमलिन ने इसकी जानकारी दी है। वार्ता के दौरान दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध, ईरान के साथ संभावित समझौते और रूस-अमेरिका संबंधों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

ट्रंप-पुतिन की बातचीत

ट्रंप-पुतिन की बातचीत

क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने वाले पुतिन पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप इस बात से खासे प्रभावित हुए। वहीं, वार्ता के दौरान ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की ओर से भी पुतिन को शुभकामनाएं दीं। इसके जवाब में पुतिन ने मेलानिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के प्रयासों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

End of Feed