पंजाब में पटरी से उतरे ट्रेन के सात डिब्बे, कई लोगों के घायल होने की खबर

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस के सात डिब्बे मंगलवार रात पटरी से उतर गए, जिससे करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा बहावलपुर-लोधरान सेक्शन में हुआ। शुरुआती जांच में मानवीय त्रुटि और तकनीकी खराबी कारण मानी जा रही है।

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने की इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मंगलवार देर रात लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लोधरान में हुई इस दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित पटरी पर यातायात निलंबित कर दिया।

tezgam Express Pakistan derail

पाकिस्तान में तेजगाम एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे मानवीय त्रुटि और कुछ तकनीकी खराबी ही सबसे संभावित कारण हैं। लोधरान के उपायुक्त अब्दुल हाफिज के अनुसार, कराची जाने वाली तेजगाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम को लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।

End of Feed