दुनिया

Video : PoK में पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन, गिलगिट-बाल्टिस्तान में चरम पर लोगों का गुस्सा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 06:28 PM IST

Gilgit Baltistan : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से उनका गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। गलत नीतियों के चलते गेहूं की कीमत में तेज इजाफा हुआ है। इन दिनों पूरे पाकिस्तान में खाने की वस्तुओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

Gilgit Baltistan : बढ़ी हुई महंगाई और खाने-पीने की वस्तुओं कमी को लेकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भी अब सड़कों पर आ गए हैं। राजधानी मुजफ्फराबाद से लेकर पीओके के सभी शहरों एवं कस्बों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों ने पाकिस्तानी हुक्मरानों के खिलाफ नारेबाजी की है। गिलगिट-बाल्टिस्तान में भी भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्हें आटा और खाने-पीने की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने स्थानीय अधिकारियों पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। लोग कह रहे हैं कि ट्रकों पर खाद्य-सामग्री की जो बोरियां आ रही हैं, उसे बदला जा रहा है। लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

पाक सरकार को कोस रहे लोग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से उनका गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। गलत नीतियों के चलते गेहूं की कीमत में तेज इजाफा हुआ है। इन दिनों पूरे पाकिस्तान में खाने की वस्तुओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई चरम पर है। गेहूं और आटे के लिए लोग तरस रहे हैं। गेहूं पर सरकार की ओर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है, इससे आम लोगों की परेशानी और मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पीओके के एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिरजा का कहना है कि खाने की चीजें और आटा नहीं है, इसलिए लोग सड़कों पर हैं। इन्होंने एक दिन में गेहूं की कीमत 1200 रुपए बढ़ा दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article