पहली बार नार्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; हवाईअड्डे पर PM जोनास ने की अगवानी, राजा हेराल्ड पंचम से भी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं। वह सोमवार को स्वीडन से यहां पहुंचे।यहां पीएम अपने नार्विक समकक्ष के साथ प्रौद्योगिकी तथा व्यापार पर बातचीत करेंगे।

यूरोप के चार देशों के दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन के बाद नार्वे पहुंच गए हैं। यहां वे नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापार,प्रौद्योगिकी और दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्वे का यह पहला दौरा है। यह 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे का पहला दौरा भी होगा।

नार्वे पहुंचे पीएम मोदी।

नार्वे पहुंचे पीएम मोदी। फोटो- x/@narendramodi)

नार्वे पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर और इस स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं मौजूद रहे। अपनी नार्वे यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत-नॉर्वे की मित्रता में नया जोश भरेगी।

End of Feed