एलोन मस्क ने दागा एक और ट्वीट, War is ultimate Supreme Court पर भड़के जेलेंस्की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:48 PM IST

टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क वैसे तो खुद को यूक्रेन का समर्थक बताते हैं। लेकिन उनके ट्वीट में जो शब्द होते हैं यूक्रेन भड़क उठता है। हाल ही रूस द्वारा यूक्रेन के चार अधिग्रहीत इलाकों में चुनाव के बाद वार इज अल्टीमेट सुप्रीम कोर्ट चर्चा में है।

टेस्ला के संस्थापक इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। एक बार फिर वो ट्विटर के साथ सौदे में आगे बढ़ने के संकेत दे चुके हैं तो दूसरी तरफ यूक्रेन-रूस संकट पर जिस तरह से ट्वीट किया है वो यूक्रेन के निशाने पर हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वॉर इज अल्टीमेट सुप्रीम कोर्ट। ऐसा माना जा रहा है कि उनका झुकाव रूस के साथ है। इन सबके बीच मस्क सफाई भी दे रहे हैं कि वो पहले, आज भी और आगे भी यूक्रेन के साथ हैं। मस्क ने हाल ही में ट्वीट किया था जिसमें लिखा कि रूस द्वारा यूक्रेन के जो चार भूभाग कब्जे में लिए गए हैं वहां पर संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में चुनाव होना चाहिए। मस्क के इस ट्वीट पर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा कि क्या वो यूक्रेन से अधिक मस्क के विचारों से प्रेम करते हैं।

elon musk

टेस्ला के संस्थापक हैं एलोन मस्क

मस्क के वो सवाल जो चर्चा में रहे

End of Feed