ब्राजील में शक्तिशाली बवंडर ने मचाई भीषण तबाही, 14 वर्षीय लड़की समेत 6 की मौत; 400 से ज्यादा घायल

Brazil Tornado: ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार रात आए एक शक्तिशाली तूफान में छह लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। राज्य के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि बवंडर के आने के कुछ घंटों बाद ही कम से कम एक व्यक्ति लापता हो गया। मारे गए लोगों में पांच वयस्क हैं और 14 साल की एक लड़की थी।

Brazil Tornado: ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार रात आए एक शक्तिशाली तूफान में छह लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति वाले इस बवंडर के कारण दर्जनों मकान नष्ट हो गए और सरकार को प्रभावित क्षेत्र में आपातकाल घोषित करना पड़ा।

Brazil Tornado

ब्राजील में शक्तिशाली बवंडर ने मचाई तबाही (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

14 वर्षीय लड़की ने भी तोड़ा दम

राज्य के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि बवंडर के आने के कुछ घंटों बाद ही कम से कम एक व्यक्ति लापता हो गया। मारे गए लोगों में पांच वयस्क हैं और 14 साल की एक लड़की थी। सरकार ने बताया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं समेत 437 लोगों को अस्पतालों और घटनास्थल पर मौजूद इकाइयों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इनमें से कम से कम 10 की सर्जरी की गई और नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

End of Feed