दुनिया भर में गूंज रही PoK प्रदर्शनों की गूंज, पाकिस्तानी जुल्म के खिलाफ इस बार आर-पार की लड़ाई में लोग, 30 की मौत

अलग-अलग सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में अब तक 11 से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मौत का यह आंकड़ा सैकड़ों के पार जा चुका है। पीओके में विद्रोह की आग से रावलपिंड़ी से लेकर इस्लामाबाद तक हुक्मरान डर-सहम गए हैं।

PoK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK की सड़कों एवं चौराहों पर लोगों का प्रदर्शन बेहद तीव्र हो चुका है। लोग पाकिस्तान के जुल्म एवं अत्याचार से आजादी की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन इतने तेज और हिंसक हो गए हैं कि इसकी गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है। पाकिस्तान के खिलाफ लंदन हाई कमीशन के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया है। पीओके में 'पाक आर्मी गो बैक' के नारे लग रहे हैं। कई जगहों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हुई है। 'आजादी' की मांग कर रहे निहत्थे एवं निर्दोष लोगों की आवाज दबाने के लिए पाकिस्तानी फौज उन पर गोलियों की बौछार कर रही है।

PoJk

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोग आजादी की मांग कर रहे हैं।

अब तक 30 लोगों की मौत, 200 घायल

अलग-अलग सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मौत का यह आंकड़ा सैकड़ों के पार जा चुका है। पीओके में विद्रोह की आग से रावलपिंड़ी से लेकर इस्लामाबाद तक हुक्मरान डर-सहम गए हैं। लोगों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सेना को खुली छूट दे दी है। पाकिस्तानी सुरक्षाबल की सख्ती और दमनपूर्ण कार्रवाइयों के आगे लोग झुक नहीं रहे हैं।

End of Feed