PoJK में चुनाव से पहले हिंसा की आग! मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, तनाव के बीच आज मतदान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में दूसरे चरण के चुनाव से पहले मुजफ्फराबाद में हिंसा और झड़पों के बाद तनाव बढ़ गया है। जले हुए वाहन, पथराव और भारी सुरक्षा के बीच रविवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि हिंसा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में चुनाव से पहले हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले मुजफ्फराबाद में हिंसा और झड़पों के बाद लोगों में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ताजा हिंसा चुनाव प्रक्रिया पर असर डाल सकती है। रविवार (2 अगस्त) को PoJK के कई इलाकों में तीन चरणों वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है।

pojk (6)

PoJK में चुनावी तनाव चरम पर, हिंसा के बाद मुजफ्फराबाद छावनी में तब्दील। AP

इससे पहले प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों ने हालात बिगाड़ दिए। पिछले चार दिनों में पाकिस्तानी सेना की कब्जे वाले क्षेत्र में की गई क्रूर कार्रवाई में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, सैकड़ों घायल हुए हैं।

End of Feed