'हिंद महासागर हमें अलग नहीं करता, बल्कि जोड़ता है', सेशेल्स की संसद में PM मोदी बोले- हम पुराने दोस्तों की तरह

PM Modi in Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सेशेल्स की संसद को संबोधित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आपकी स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आप सभी के साथ शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

PM Modi in Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सेशेल्स की संसद को संबोधित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ''इस संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए सम्मान की बात है... मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं लाया हूं।''

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: Narendra Modi/Youtube)

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मैंने 2015 में हिंद महासागर क्षेत्र में जिस पहले देश का दौरा किया, वह सेशेल्स था... मैं यहां इसलिए आया, क्योंकि मेरा मानना है कि हिंद महासागर के लिए भारत के विज़न में सेशेल्स की एक खास जगह थी। जब मैं एक दशक बाद यहां लौटा हूं, तो यह यकीन पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है।

End of Feed