प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को भारत में निवेश का दिया आमंत्रण, कहा- सुधारों की रफ्तार हो रही तेज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 18, 2026, 07:05 AM IST

इस बात पर जोर देते हुए कि भारत और स्वीडन लोकतंत्र, पारदर्शिता, नवाचार और स्थिरता के साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं, पीएम मोदी ने स्वीडन की नवाचार और स्थिरता की ताकत को भारत के विशाल आकार, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने का आह्वान किया।

PM Modi in Sweden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वीडिश कंपनियों से विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन मिशन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि भारत की सुधार एक्सप्रेस पूरी गति से चल रही है। यूरोपीय कंपनियों को आकर्षित करते हुए पीएम मोदी ने दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना सहित पांच व्यापक क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि वे भारत को वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाने में मदद कर सकती हैं।

Sweden Modi visit

पीएम मोदी का स्वीडन दौरा

पीएम मोदी ने किया निवेश की अपील

इलेक्ट्रॉनिक्स, डीप टेक विनिर्माण, एआई, हरित ऊर्जा, अवसंरचना, गतिशीलता, शहरी परिवर्तन, स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान उन अन्य क्षेत्रों में शामिल हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ने सहयोग का आह्वान किया। स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर आए मोदी ने यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन (ईआरटी) को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सभी कंपनियों के लिए अवसर मौजूद हैं और आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में भारत की प्रमुख परियोजनाओं में उन्हें शामिल करने के लिए संस्थागत प्रणाली सहित विभिन्न कदम उठाए जा सकते हैं।

End of Feed