अर्जेंटीना के दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस ने इंदिरा और मनमोहन सिंह से यात्रा को जोड़कर कही ये बात

PM Modi Argentina Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अर्जेंटीना यात्रा पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज अर्जेंटीना में हैं। तीन देश जा चुके हैं, दो देश और जाना बाकी है। भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंटीना का सीधा मतलब डिएगो अरमांडो माराडोना और लियोनेल मेस्सी है। लेकिन तीन गहरे संबंध भी हैं।

PM Modi Argentina Visit: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अर्जेंटीना यात्रा के बीच शनिवार को इस दक्षिण अमेरिकी देश से जुड़े कुछ विषयों के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) ब्यूनस आयर्स पहुंचे और इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

Jairam Ramesh

प्रधानमंत्री मोदी के अर्जेंटीना दौरे पर का कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कही ये बात

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज अर्जेंटीना में हैं। तीन देश जा चुके हैं, दो देश और जाना बाकी है। भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंटीना का सीधा मतलब डिएगो अरमांडो माराडोना और लियोनेल मेस्सी है। लेकिन तीन गहरे संबंध भी हैं। उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नवंबर 1924 में एक प्रमुख साहित्यकार विक्टोरिया ओकाम्पो के निमंत्रण पर अर्जेंटीना का दौरा किया था। टैगोर की रचनाएं पहले से ही बहुत प्रसिद्ध थीं... टैगोर की 52 कविताओं का संग्रह, जिसे पूरबी कहा जाता है - ठीक सौ साल पहले प्रकाशित हुआ था जो विजया को समर्पित था। यह नाम उन्होंने ओकाम्पो को दिया था।

End of Feed