PM मोदी ने डच कंपनियों को दिया भारत में निवेश का न्योता,बोले-भारत अब दुनिया की ग्रोथ का इंजन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई ऊंचाई देने की बात कही और कहा कि दोनों देश अब अपनी ट्रस्टेड पार्टनरशिप को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में बदलने जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, टेक्नोलॉजी, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, कृषि और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ेगा।

नीदरलैंड के हेग में आयोजित सीईओ राउंडटेबल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डच कंपनियों को भारत में निवेश बढ़ाने का खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि आज का भारत सिर्फ एक बड़ा बाजार नहीं बल्कि स्केल, स्टेबिलिटी और स्पीड का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने डच उद्योगपतियों से कहा कि वे भारत में डिजाइन, इनोवेट और मैन्युफैक्चर करें क्योंकि इसके लिए इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।

सीईओ राउंडटेबल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ।

End of Feed