आइसलैंड-फिनलैंड और डेनमार्क के समकक्षों के साथ पीएम मोदी ने की वार्ता; किन मुद्दों पर हुई बात, जानें

आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रन फ्रॉस्टडॉटिर,फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ अपनी बातचीत के दौरान,प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और तीनों नॉर्डिक देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समग्र दिशा पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार देशों के दौरे के क्रम में नॉर्वे में हैं। यहां उन्होंने आज आइसलैंड,फिनलैंड और डेनमार्क के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें की। इस दौरान उनके बीच स्वच्छ ऊर्जा,व्यापार,सतत विकास और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने ये बैठकें तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले कीं।

PM Modi, PM Narendra Modi

पीएम मोदी।

पीएम ने की इन देशों के समकक्षों के साथ बैठक

End of Feed