PM मोदी की गिफ्ट डिप्लोमेसी: स्लोवाकिया पहुंचा बिहार का ठेकुआ, विदेशी मेहमानों को ऐसे कराया भारत की विरासत से परिचित

स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्ट्रपति और संसद के स्पीकर को भारत की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए। इनमें बिहार का पारंपरिक ठेकुआ, चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और राजस्थान की थेवा कला से बने हस्तनिर्मित कफलिंक शामिल हैं।

कभी छठ महापर्व के प्रसाद के रूप में घर-घर बनने वाला ठेकुआ अब भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का नया प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया दौरे के दौरान संसद के स्पीकर और राष्ट्रपति को बिहार की इस पारंपरिक मिठाई को उपहार में देकर दुनिया के सामने भारतीय लोक परंपरा और स्वाद की अनूठी पहचान पेश की। इससे पहले पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी भेंट कर इसे सुर्खियों में ला दिया था।

स्लोवाकिया के स्पीकर और राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दी भेंट।

स्लोवाकिया के स्पीकर और राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दी भेंट। (फोटो- AI)

हालांकि, इस बार पीएम मोदी की उपहारों की पोटली में सिर्फ ठेकुआ ही नहीं था। उन्होंने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और संसद के स्पीकर रिचर्ड राशी को भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा,हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई विशेष उपहार भी भेंट किए।

End of Feed