PM मोदी की जापान यात्रा संपन्न, SCO शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हुए चीन; जिनपिंग और पुतिन से हो सकती है मुलाकात

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा।

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए, जहां पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हो सकती है। मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की।

PM Modi concludes Japan visit

पीएम मोदी की जापान यात्रा संपन्न (फोटो साभार: @MEAIndia)

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू) इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं। चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जापान में मियागी प्रांत के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र गए। इससे एक दिन पहले भारत एवं जापान ने महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने का संकल्प लिया था।

End of Feed