इंडोनेशिया में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम, फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट, खुद राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर की अगवानी

पीएम मोदी तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। यहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री छह से आठ जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह से 11 जुलाई तक अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। यहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जकार्ता के एयरपोर्ट पर खुद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वयं उनका स्वागत किया।

pm modi

जाकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत। (फोटो- pti)

इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

यहां इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने भारतीय प्रधानमंत्री के विशेष विमान को इंडोनेशिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से लेकर जकार्ता तक एस्कॉर्ट किया। इसे राजकीय सम्मान और दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

End of Feed