पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जबर्दस्त स्वागत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 05:22 PM IST

लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा।

PM Modi Arrives Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन-देशों की यात्रा के तीसरे व अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। सिडनी में होटल के बाहर ही भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। ये लोग कई घंटों से पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा। लोग तिरंगा लिए पीएम मोदी के नारे लगा रहे थे।

PM Modi Australia visit

पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

इनसे मुलाकात के बाद मोदी यहां से होटल के लिए रवाना हो गए।

End of Feed