PM मोदी से गर्मजोशी से मिले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मिलेई, आपसी रिश्तों को मजबूती देने के लिए हुई शिष्टमंडल स्तर की वार्ता

मोदी और मिलेई के बीच मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्ष व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, कृषि, सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। भारत और अर्जेंटीना के बीच खनिज संसाधन क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है,

PM Modi Argentina Visit: अपनी 5 देशों की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार को अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने जोरदार स्वागत किया। राजधानी ब्यूनस आयर्स में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पीएम मोदी जब राष्ट्रपति महल पहुंचे तो मिलेई गर्मजोशी से उनसे गले मिले। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग एवं रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए दोनों देशों के शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे।

pm modi and millei

अर्जेंटीना में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत।

आपसी सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

ऐसा समझा जाता है कि मोदी और मिलेई के बीच मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्ष व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, कृषि, सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। भारत और अर्जेंटीना के बीच खनिज संसाधन क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है, विशेष रूप से लिथियम में - जो भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर अगस्त 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत गठित संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक जनवरी में हुई थी।

End of Feed