Pentagon Blast Viral Photo Fact Check in Hindi:अमेरिका में पेंटागन के पास धमाके से जुड़ा एक फेक (फर्जी) फोटो सोमवार (22 मई, 2023) को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की गई इस नकली तस्वीर के सामने आने के बाद लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे, जिसके साथ ही यूएस के स्टॉक मार्केट पर इसका खासा असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद न्यू यॉर्क शहर में जब यह फोटो सोशल मीडिया मंचों पर लोगों के पास पहुंच रहा था तब एस एंड पी 500 (The Standard and Poor's 500: सामान्य भाषा में S&P 500) लगभग 0.3% की गिरावट के साथ सत्र के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि, जैसे ही यह साफ हुआ कि यह इमेज सिर्फ एक धोखा या छलावा थी, सूचकांक में तेजी से उछाल देखने को मिला।
पेंटागन को एयर फ़ोर्स वन से देखा गया क्योंकि इसने दो मार्च, 2022 को वाशिंगटन के ऊपर से उड़ान भरी थी। (फाइल)
