Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में जमाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पंडित की वेश में नजर आए। उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा पहन रखा था। वहीं, कई सांसदों के पास दानपेटी थी। इसके अलावा, विपक्षी नेताओं ने एक बड़ा बैनर भी पकड़ रखा थी, जिसपर लिखा था संसद से अमित शाह गायब क्यों हैं?
डित बने पप्पू यादव, हाथ में दानपेटी लेकर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन। ANI
गौरतलब है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्ष ने एक नाट्य रूपांतरण किया है , जिसमें पप्पू यादव को एक चंदा चोर के रूप में दिखाया गया। इसके बाद कुछ सांसद दान पेट में चंदा डालते हैं, लेकिन पप्पू यादव चंदा चोरी कर लेते हैं। इसके बाद सांसद पप्पू यादव को पकड़ लेते हैं। दरअसल, विपक्षी सांसदों ने ये नाटक के जरिए सरकार पर निशाना साधा है।
बता दें कि अब तक संसद में नीट पेपर लीक मामला और प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार देखने को मिल रही है। विपक्षी नेता लगातार सरकार को नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर घेर रही है।
'पीएम मोदी ने अपनी कुर्सी के लिए ये सब किया'
संसद में खरगे ने कहा, "देश के युवा को मुबारकबाद देता हूं उनका संघर्ष रंग लाया शिक्षा मंत्री को हटाना पड़ा। सरकार को ये पता चलगया की आगे कुछ और होगा तो कुर्सी चली जायेगा, जो डिमांड था उसको माना गया। ये खुद को बचने के लिए कानून लाया गया। खरगे ने कहा, "छात्रों का संघर्ष रंग लाया। सरकार को झुकना पड़ा। युवाओं की ताकत देखना पड़ा। सरकार को मालूम हुआ। अगर कुछ खींचतान करेंगे तो कुर्सी चली जाएगी। कुर्सी बचाने के लिए ये काम किया। ना कि छात्रों की समस्याओं को समझाने के लिए।"
