भारत के दोस्त ने 'कंगाल' पाकिस्तान को दे दिया है ऐसा झटका कि डूब जाएगी अर्थव्यवस्था!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 1, 2022, 09:07 PM IST

रूस से भारत लगातार सस्ता तेल खरीद रहा है। रूस ने सामने से भारत के लिए सस्ते तेल का ऑफर दिया था। तब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी सस्ता तेल चाहते थे, इसके लिए वो रूस भी गए, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। बाद में उनकी सरकार गई तो यही कोशिश नई सरकार ने भी की।

पाकिस्तान (Pakistan) की हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो रखी है। अब उसे न तो अमेरिका से भरपूर मदद मिल रही है और न ही चीन समेत कोई और देश से। पाकिस्तान को भारत के दोस्त रूस ने ऐसा झटका दिया है कि उसकी हालत और खराब होने वाली है। पहले से ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। रूस के इस फैसले से पाकिस्तान की हालत और पतली हो जाएगी।

pakistan russia

रूस ने पाकिस्तान को सस्ता तेल देने से किया मना (फोटो- एपी)

प्रतिनिधिमंडल ने की थी अपील

दरअसल रूस से पाकिस्तान ने सस्ते तेल देने की अपील की थी, जिसके लिए पुतिन ने साफ-साफ मना कर दिया है। पाकिस्तान चाहता था कि जिस तरह से भारत को रूस सस्ता तेल दे रहा है, वैसे ही उसे भी मिले, लेकिन रूस ने मना कर दिया। मास्को में बातचीत के दौरान, पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक, एक संयुक्त सचिव और मास्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस छूट का अनुरोध किया था।मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच यह बातचीत स्पष्ट निष्कर्ष के बिना समाप्त हो गई।

End of Feed