'जेल में कैद इमरान खान को रिहा करो...', पाकिस्तान में 240 समर्थक गिरफ्तार; वॉशिंगटन में भी हल्ला बोल

Imran Khan Release Demand: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान से लेकर वॉशिंगटन तक में पीटीआई समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और देशभर से 240 से अधिक पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

Imran Khan Release Demand: पाकिस्तान में जेल में कैद इमरान खान की रिहाई की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई की मांग कर रहे 240 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अमेरिका में स्थित पाकिस्तान दूतावास के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

Pakistan PTI Supporters

इमरान खान की रिहाई को लेकर पीटीआई समर्थकों का हल्ला बोल (फोटो साभार: AP)

प्रदर्शन के दौरान पीटीआई समर्थक फराज अली खान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में राजनीति में सेना का हस्तक्षेप ही अस्थिरता की मुख्य कारण है। साथ ही उन्होंने सेना प्रमख असीम मुनीर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

End of Feed