Video: पाकिस्तान ने बेशर्मी की सारी हदें की पार! PoK में फिर से बन रहे आतंकी कैंप; खुद लश्कर के आतंकवादी ने दिखाए सबूत

ऑपरेशन सिंदर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लश्कर कमांडर कासिम ने कबूल किया है कि मरकज-तैयबा कैंप का बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण हो रहा है और वहां विशाल मस्जिद बनाई जा रही है।

Terrorist Camp In PoK: आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदर (Operation Sindoor) के दौरान भारतीय सेना ने LoC स्थित 9 आतंकी कैंप को तबाह किया था, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का मरकज-तैयबा भी था। भले ही भारत ने आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिए, लेकिन शहबाज सरकार आतंकियों की हर मुमकिन मदद करने में जुटी हुई है।

pakistan news

PoK में फिर से आतंकी ठिकानों को बनाने में जुटा पाकिस्तान।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी ने कबूल किया है कि ऑपरेशन सिंदर के दौरान तबाह हुए मुरीदके स्थित मरकज-तैयबा आतंकी शिविर का बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है। वीडियो में लश्कर कमांडर दावा कर रहा है कि ट्रेनिंग के लिए एक विशाल और बड़ी मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है।

End of Feed