पाकिस्तान में बेटियां असुरक्षित, पंजाब में 5 साल में 1.95 लाख महिला हिंसा केस, देश के 82% केस अकेले यहीं दर्ज

एक मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले पंजाब प्रांत में 2021 से 2025 के बीच महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के 1,95,787 मामले दर्ज किए गए।

पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले पंजाब प्रांत में 2021 से 2025 के बीच महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के 1,95,787 मामले दर्ज किए गए। पीस एंड जस्टिस नेटवर्क पाकिस्तान की 'नेशनल जेंडर-बेस्ड वायलेंस क्राइम रिपोर्ट 2021-25' के मुताबिक, पांच वर्षों के दौरान पूरे पाकिस्तान में दर्ज लैंगिक हिंसा के कुल मामलों में लगभग 82 प्रतिशत मामले पंजाब से थे। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में घरेलू हिंसा के 14,824 मामले दर्ज किए गए। इनमें 3,746 ऐसे मामले थे, जिनमें महिलाओं की जान चली गई।

women violence

प्रतीकात्मक फोटो

इसके अलावा, प्रांत में ऑनर किलिंग के 830 और महिलाओं को जलाने के 442 मामले दर्ज किए गए। इनमें एसिड अटैक के 143 और स्टोव से जलाने की 299 घटनाएं शामिल थीं।महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए। पांच वर्षों के दौरान पंजाब में यौन हिंसा के कुल 20,560 मामले सामने आए। इनमें बलात्कार के 16,827 और सामूहिक बलात्कार के 2,183 मामले शामिल थे। इसके अलावा हिरासत में यौन हिंसा के 189 और परिवार के भीतर यौन शोषण के 1,361 मामले दर्ज किए गए।

End of Feed