पाकिस्तान : सीनेट के चुनाव में पीएमएल-नीत गठबंधन की शानदार जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 11:32 PM IST

पीपीपी के राणा महमूद उल हसन ने भी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के फरजंद हुसैन शाह को हराकर अपनी सीट पर जीत दर्ज की। इस प्रकार सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र की दोनों सीनेट सीट अपने कब्जे में कर लीं।

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन ने सीनेट चुनाव में शानदार जीत हासिल की। द्विसदनीय संसद के ऊपरी सदन की 48 रिक्त सीट के लिए हुए चुनाव के बाद अबतक 19 सीट के नतीजे घोषित किए गए हैं जिनमें से 18 पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 19 में से 18 सीट पर जीत मिली है जबकि उसके समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है। इस गठबंधन में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और अन्य दल शामिल हैं।

nawaz sharif

नवाज शरीफ की पार्टी सीनेट चुनाव में जीती

सिंध की 12 सीट, पंजाब की पांच सीट और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र की दो सीट के लिए मतदान कराया गया था। पंजाब में पीएमएल-एन ने सभी पांच सीट पर जीत दर्ज की जबकि सिंध में पीपीपी 10 सीट पर विजयी घोषित हुई और एक सीट मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। पीएमएल-एन और पीपीपी ने इस्लामाबाद की एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

End of Feed