Pakistan: इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:43 PM IST

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में रविवार के दिन आग लग गई। कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के शोरूम इस मॉल मे स्थित है। आग लगने के बाद पूरे मॉल में लोगों की भगदड़ मच गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. इस्लामाबाद के फेमस सेंटौरस मॉल में लगी आग
  2. मॉल के तीसरे फ्लोर के दुकान में लगी आग
  3. आग लगने के कारणों का नहीं चला अभी तक पता

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के एक बड़े और फेमस सेंटौरस मॉल (Centaurus Mall) के तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट समेत अन्य मंजिलों में भी ये आग तेजी से फैल रही है। सेंटौरस मॉल को इस्लामाबाद के सबसे बड़े मॉल के रूप मे जाना जाता है और आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मॉल में आज भीड़ बहुत थी। आग लगने के साथ ही भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और जल्दी निकलने की होड़ लग गई। वहीं सोशल मीडिया में अब आग की लपटों का वीडियो वायरल हो रहा है।

pakistan fire

इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में लगी भीषण आग

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फेमस सेंटौरस मॉल में लगी आग

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। इमारत की तीसरी मंजिल से लगी आग ऊपरी हिस्से तक भी पहुंच रही है, जहां आवासीय अपार्टमेंट स्थित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मॉल के मोनाल रेस्तरां मे सबसे पहले आग की लपटें सामने आई, जिससे पूरा फूड कोर्ट आग की लपटों में घिर गया।

End of Feed