'ला ला लैंड में रहता है पाकिस्तान', UN में भारत ने की खिंचाई, कहा-भारतीय क्षेत्र पर उसका अवैध कब्जा ही एकमात्र लंबित विवाद

सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने पाकिस्तान से इन इलाकों को खाली करने के लिए कहा। सिंह ने कहा कि 'पिछले साल जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन हुआ। यह यदि फर्जी है तो पाकिस्तान अवश्य ही नींद में अथवा 'ला ला लैंड' में रहता होगा।'

India slams Islamabad at UN: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। यूएन में अपने जवाब देने के अधिकार का उपयोग करते हुए भारतीय प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के आरोपों को सिरे से खारिज किया। सिंह ने कहा कि 'हम भारत पर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।' भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'ये प्रोपगैंडा ईर्ष्या की वजह से फैलाए जा रहे हैं।' कश्मीर पर भारत के परंपरागत रुख को दोहराते हुए सिंह ने कहा कि 'कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा। इस क्षेत्र में विवाद का बस एक ही लंबित मुद्दा है और वह भारतीय इलाकों पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है।'

unhrc

यूएनएचआरसी में भारत ने पाक को जमकर फटकार लगाई।

'पाकिस्तान अवश्य ही नींद में अथवा 'ला ला लैंड' में रहता होगा'

सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने पाकिस्तान से इन इलाकों को खाली करने के लिए कहा। सिंह ने कहा कि 'पिछले साल जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन हुआ। यह यदि फर्जी है तो पाकिस्तान अवश्य ही नींद में अथवा 'ला ला लैंड' में रहता होगा।' 'ला ला लैंड' सपने में रहने को कहा जाता है।

End of Feed