इस्लामाबाद पुलिस ने गुंड़ों की तरह प्रेस क्लब में घुसकर पत्रकारों को पीटा, PoK में प्रदर्शन नहीं रुका तो मीडिया पर गुस्सा निकाला, पाकिस्तान में आज 'ब्लैक डे'

पाकिस्तान में अत्याचार और हिंसा प्रभावित पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में इंटरनेट बंद होने से तनाव के बीच, इस्लामाबाद पुलिस ने नेशनल प्रेस क्लब (NPC) में छापा मारा, जहां कई पत्रकारों पर हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाठी-डंडे से लैस पुलिसकर्मी प्रेस क्लब के कैफेटेरिया में घुसते और वहां बैठे लोगों पर हमला करते दिख रहे हैं।

Pakistan Black Day: पाकिस्तान में हालात पिछले कई दिनों से खराब है। जनता सड़कों पर है और शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच देश में आज ब्लैक डे घोषित किया गया है। यह घोषणा पाकिस्तान के पत्रकारों की तरफ से की गई। दरअसल, पाकिस्तान में अत्याचार और हिंसा प्रभावित पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में इंटरनेट बंद होने से तनाव के बीच, इस्लामाबाद पुलिस ने नेशनल प्रेस क्लब (NPC) में छापा मारा, जहां कई पत्रकारों पर हमला किया गया। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद के बीचों-बीच स्थित इस क्लब पर पुलिस ने इसलिए छापा मारा ताकि आजाद जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर प्रदर्शन की खबर लिख रहे कश्मीरी पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा सके। यह वही संस्था है जिसने शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ POK में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

PAK (2)

वायरल तस्वीर में एक पुलिसकर्मी एक पत्रकार की कॉलर पकड़े हुए दिख रहा है। Photo: @SyedMAbubakar

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाठी-डंडे से लैस पुलिसकर्मी प्रेस क्लब के कैफेटेरिया में घुसते और वहां बैठे लोगों पर हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों द्वारा बाहर घसीटे जाने की भी तस्वीरें हैं।

End of Feed