पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई का बम, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत से इतने गुना ज्यादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 10:29 AM IST

पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार महंगाई का बम फूटा है और आम जता त्रस्त है। यहां एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है।

Pakistan Fuel Prices Hike: पाकिस्तान में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पड़ोसी देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने 30 अप्रैल को समाप्त होने वाले अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत में 4.53 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में पीकेआर 8.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Petrol price

पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अब पेट्रोल 293 रुपये लीटर

नए मूल्य संशोधन में पेट्रोल की कीमत PKR 289.41 से बढ़ाकर PKR 293.94 प्रति लीटर कर दी गई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा एचएसडी की कीमत अगले 15 दिनों के लिए पीकेआर 290.38 प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई, जबकि पिछले पखवाड़े में यह 282.24 पीकेआर थी।

End of Feed