पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, सीमा हैदर को न लौटाने पर पाक डकैतों ने दी थी धमकी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 16, 2023, 10:11 PM IST

pakistan hindu temple attacked: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित काशमोर में डकैतों के एक गिरोह ने एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है,जिसके बाद से हिन्दू समुदाय भारी दहशत में है।

पाकिस्तान में सिंध प्रांत स्थित काशमोर में संडे सुबह एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गए, हमलावर यहीं पर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने मंदिर और आसपास बसे हिंदू समुदाय के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की है जिससे हिन्दू समुदाय भारी दहशत में है वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक हमलावर फरार हो गए।इस घटना को सीमा हैदर से जोड़कर देखा जा रहा है, गौर हो कि इससे पहले कुछ नकाबपोश डकैतों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सीमा हैदर को धमकी दी थी कि अगर वो वापस नहीं लौटी तो वे हिन्‍दुओं को निशाना बनाएंगे, इसे इसी से माना जा रहा है।

pakistan hindu temple attacked

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित काशमोर में डकैतों के एक गिरोह ने एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमलावरों ने एक पूजा स्थल और आसपास के समुदाय के घरों पर हमला किया उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की, ध्यान रहे कि पाकिस्तान में 48 घंटे में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की यह दूसरी घटना है इससे पहले कराची में शुक्रवार रात 150 साल पुराना हिंदू मंदिर शॉपिंग मॉल बनाने के नाम पर ढहा दिया गया था।

End of Feed