'राजद्रोह' और '10 साल जेल' का जिक्र क्यों कर रहे इमरान खान? पाकिस्तान में क्या है लंदन प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2023, 02:54 PM IST

Pakistan: तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने कहा, तो अब लंदन की पूरी योजना सामने आ गई है। जब मैं जेल में था, तब हुई हिंसा के बहाने उन्होंने न्यायाधीश, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिका अपना ली। अब बुशरा बेगम (खान की पत्नी) को जेल में डाल कर मुझे अपमानित करने और राजद्रोह कानून का इस्तेमाल करके अगले 10 साल तक मुझे जेल में रखने की योजना है।

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने उन्हें राजद्रोह के आरोप में अगले 10 साल तक जेल में रखने की योजना बनाई है। खान ने अपने खून के आखिरी कतरे तक अपराधियों के गुट के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प जताया। पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में यहां कोर कमांडर हाउस को जलाने और हिंसा की अन्य घटनाओं को लेकर अपने खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में खान के लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होने की संभावना है।

Imran Khan

इमरान खान

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने 70 वर्षीय खान को जमानत दी और अधिकारियों को नौ मई के बाद दर्ज सभी मामलों में उन्हें गिरफ्तार किए जाने से रोक दिया तथा आगे की राहत के लिए उन्हें 15 मई को लाहौर उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा।

End of Feed