कराची जा रहा बोइंग 737 अचानक कहां हो गया गायब? ATC से टूटा संपर्क, अरब सागर में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Pakistan Cargo Plane Missing: पाकिस्तान में मंगलवार रात अचानक एक कार्गो विमान लापता हो गया। इस विमान में क्रू के 5 सदस्य सवार थे। जिसके बाद व्यापक स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

Pakistan Cargo Plane Missing: पाकिस्तान में मंगलवार रात अचानक एक कार्गो विमान लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शारजाह से कराची जा रहे के2 एयरवेज के बोइंग 737 कार्गो विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। बोइंग 737 कार्गो विमान में क्रू के 5 सदस्य सवार थे। इसके बाद, अधिकारियों ने अरब सागर में व्यापक स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

K2 Airways

के2 एयरवेज का विमान अचानक हो गया गायब

विमान से टूटा संपर्क

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, कार्गो विमान ने स्थानीय समयानुसार रात 9:18 बजे कराची की ओर उड़ान भरते हुए नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी। इसके बाद एटीसी ने विमान को रास्ता दिखाने में मदद की, लेकिन करीब तीन मिनट बाद ही विमान रडार पर तेजी से नीचे उतरता हुआ दिखाई दिया और उसके संपर्क टूट गया।

End of Feed