सिंधु जल संधि पर भारत के तेवर से पाकिस्तान पस्त, मुल्ला मुनीर की सेना ने फिर की कोरी बयानबाजी, कहा- इसे मानेंगे 'युद्ध का कृत्य'

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन ने"पाकिस्तान सरकार के निर्देशों और जनता की प्रेरणाओं के अनुसार पाकिस्तान के उचित हिस्से के जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Pakistan Army on Indus Water Treaty: भारत की ओर से सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने से बिफरा पाकिस्तान लगातार कोरी धमकियां दे रहा है। सैन्य प्रतिष्ठान से लेकर नेता तक भारत को गीदड़भभकियां दे रहे हैं। पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने सिंधु जल संधि के तहत देश के उचित हिस्से के जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करने का संकल्प लिया है। यह जानकारी रक्षा बलों के प्रमुख आसिम मुनीर की अध्यक्षता में आयोजित एक सम्मेलन के बाद जारी सेना के एक बयान में दी गई है।

asim munir pakistan

आसिम मुनीर की कोरी धमकियां

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख

यह कदम भारत द्वारा पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 1960 की संधि को स्थगित करने के बाद उठाया गया है। सैन्य मंच ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, अफगान तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवादी हमलों पर चिंता जताई और कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान के समर्थन की पुष्टि की। सेना ने कहा कि 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन ने"पाकिस्तान सरकार के निर्देशों और जनता की प्रेरणाओं के अनुसार पाकिस्तान के उचित हिस्से के जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसमें यह भी कहा गया कि मंच ने 24 अप्रैल, 2025 के राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के निर्देश में दिए गए मार्गदर्शन की पुष्टि की।

End of Feed