US Iran War: क्या पाकिस्तान कराएगा अमेरिका और ईरान में समझौता? आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, कूटनीतिक हलचल तेज

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तेहरान पहुंच चुके हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका के साथ मतभेद गहरे हैं और समझौता अभी करीब नहीं है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान डील के लिए बेताब है।

Iran US Mediation Update: मजार-ए-शरीफ में ईरान के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) ने आधिकारिक घोषणा की है कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील कूटनीतिक मिशन पर तेहरान पहुंच चुके हैं। ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य गतिरोध और युद्ध को स्थाई रूप से समाप्त करने के लिए पाकिस्तान आधिकारिक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। आसिम मुनीर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के कड़े रुख के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच मतभेद की खाई बहुत गहरी है।

Asim Munir reached Iran US mediation talks

अमेरिका-ईरान युद्ध रुकवाने तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर (फाइल फोटो | AP)

परमाणु मुद्दे पर ईरान का सख्त रुख

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की मौजूदगी के बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों पक्षों के बीच चल रहे गंभीर वैचारिक मतभेदों को उजागर किया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बघाई ने साफ किया कि ईरान अभी भी अपने उसी 14-सूत्रीय फॉर्मूले पर अडिग है जो उसने पहले अमेरिका को सौंपा था। परमाणु वार्ता के विवरण को गुप्त रखने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे परमाणु से जुड़ी चर्चाओं के विवरण पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं, यह पूरी तरह साफ है। उन्होंने कहा कि पहले दो बार ऐसा (विस्तृत चर्चा) किया जा चुका है और दूसरे पक्ष (अमेरिका) के लालच ने उन्हें युद्ध की ओर धकेल दिया है।

End of Feed