Pakistan Mosque Suicide Blast Latest News in India: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित पेशावर में सोमवार (30 जनवरी, 2023) को पेशावर की मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट हो गया। हमले में 59 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 157 लोग जख्मी हुए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने वहां के डॉन अखबार की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि करीब एक बजकर 40 मिनट पर पुलिस लाइंस क्षेत्र के पास जब जोहर (दोपहर) की नमाज पढ़ी जा रही थी, तब यह विस्फोट हुआ था।
#UPDATE | Death toll in Peshawar mosque suicide blast rises to 59, atleast 157 injured, reports Pakistan's Geo News citing Officials undefined
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, उस दौरान आगे की कतार में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट के जरिए खुद को उड़ा लिया था। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया। इलाके में आपात स्थिति का ऐलान किया गया और संबंधित क्षेत्र की आनन-फानन घेराबंदी की गई।
Strongly condemn the terrorist suicide attack in police lines mosque Peshawar during prayers. My prayers & condolen… t.co/LMkgUAD8Rg
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
चश्मदीदों ने पाकिस्तान के 'जियो टीवी' को इस बारे में बताया कि यह बेहद जोरदार धमाका था। ब्लास्ट के बाद हर तरफ धुआं ही धुआं था। थोड़ी देर बाद उन्हें मस्जिद की छत ढहते हुए नजर आई थी। धमाके के समय मस्जिद में 120 लोग थे। जख्मी हुए लोगों में अधिकतर पुलिस वाले हैं।
