हाफिज सईद की शरण में पाकिस्तानी मंत्री, प्रतिबंधित जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा के कार्यालय पहुंचा

गृह राज्य मंत्री सीनेटर तलाल चौधरी ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद स्थित पीएमएमएल हाउस का दौरा किया, जहां पीएमएमएल नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके इस दौरे को सईद के राजनीतिक संगठन को शहबाज सरकार द्वारा आधिकारिक संरक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Pak minister visits office JuD- पाकिस्तान के एक मंत्री और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी ने गुरुवार को पंजाब स्थित हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के राजनीतिक चेहरे, पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के कार्यालय का दौरा किया और उसके नेताओं से मुलाकात की। गृह राज्य मंत्री सीनेटर तलाल चौधरी ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद स्थित पीएमएमएल हाउस का दौरा किया, जहां पीएमएमएल नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके इस दौरे को सईद के राजनीतिक संगठन को शहबाज सरकार द्वारा आधिकारिक संरक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Hafiz saeed

हाफिज सईद (PTI)

हाफिज सईद कोट लखपत जेल में बंद

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड सईद, आतंकवाद के वित्तपोषण के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। पीएमएमएल ने एक बयान में कहा कि इस दौरे के दौरान चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के साथ एक विस्तृत बैठक की। इसमें कहा गया, चर्चा मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय एकता, राजनीतिक स्थिरता और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निरंतरता के महत्व पर जोर दिया।

End of Feed