Operation Fair Play: जब पाकिस्तान का हुआ इस्लामीकरण...Pak सेना ने पीएम भुट्टो को सत्ता से कर दिया था बेदखल

इस सैन्य क्रांति ने पाकिस्तान को लोकतंत्र से कट्टर इस्लामीकरण, सैन्य वर्चस्व और अस्थिरता की ओर धकेल दिया। उस कट्टरता की गूंज आज भी उस मुल्क की हर गली, हर संविधान और हर संघर्ष में सुनी जा सकती है।

'अगर इतिहास की तारीखें बोल सकतीं, तो 5 जुलाई पाकिस्तान से कहती, 'तुम्हारी तकदीर बदल गई, मगर बेहतर नहीं हुई।' एक राष्ट्र, जिसने अपने वजूद की बुनियाद 'इस्लाम' पर रखी थी, लेकिन साल 1977 में 5 जुलाई को उसी बुनियाद को अपना हथियार बनाया और अपनी ही लोकतांत्रिक आत्मा को गिरवी रख बैठा।

Operation Fair Play

पाकिस्तान में हुआ था 'ऑपरेशन फेयर प्ले'

5 जुलाई महज तारीख नहीं है। यह पाकिस्तान के इतिहास का वो मोड़ था, जहां से तानाशाही ने जनमत को कुचला और धार्मिक कट्टरता ने संविधान की जगह ली। इसी दिन जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में 'ऑपरेशन फेयर प्ले' के तहत पाकिस्तान की सेना ने प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से बेदखल कर दिया। जिस नेता ने जिया को सेना प्रमुख बनाया था, उसी की सरकार को उसी जनरल ने सत्ता से बेदखल कर जेल भेज दिया। यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं था। यह पाकिस्तान की दिशा, सोच और चरित्र का परिवर्तन था।

End of Feed