उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइलों का ताबड़तोड़ परीक्षण, खतरनाक क्लस्टर वॉरहेड भी शामिल, किम जोंग ने बेटी संग देखा नजारा

Kim Jong: किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी, दोनों काले चमड़े के जैकेट पहने हुए एक तटीय निगरानी बिंदु से पानी के ऊपर से गुजरते हुए परीक्षण को देख रहे थे, जो धूसर धुआं छोड़ रहा था।

North Korea Tests Cluster Munitions: उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइलों के परीक्षण का सिलसिला जारी है। उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि उसने इस महीने का दूसरा परीक्षण करते हुए क्लस्टर बम वारहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। यह परीक्षण संभवतः अमेरिका और दक्षिण कोरिया की रक्षा प्रणालियों को भेदने की अपनी क्षमता बढ़ाने का एक कदम है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों का पता लगाया गया।

काले चमड़े के जैकेट पहने हुए थे किम और बेटी

केसीएनए की तस्वीरों में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी, दोनों काले चमड़े के जैकेट पहने हुए एक तटीय निगरानी बिंदु से पानी के ऊपर से गुजरते हुए परीक्षण को देख रहे थे, जो धूसर धुआं छोड़ रहा था। दक्षिण कोरिया की जासूसी सेवा ने हाल ही में आकलन किया है किम जोंग की बेटी, जिसका कथित नाम किम जू ऐ है, उसे किम का उत्तराधिकारी माना जा सकता है। केसीएनए ने बताया कि किम ने क्लस्टर बम वारहेड और विखंडनशील माइन वारहेड से लैस पांच एडवांस सतह से सतह पर मार करने वाली ह्वासोंग-11 रा बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण की निगरानी की।

End of Feed