अपने पहले ICBM टेस्ट पर उत्तर कोरिया बोला-अमेरिका को 'सख्त संदेश' देने के लिए किया परीक्षण

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 17, 2023, 07:33 AM IST

North Korea ICBM test : इस मिसाइल टेस्ट पर दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर प्रक्षेपित किए जाने के बाद आईसीबीएम ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र की ओर उड़ान भरी।

North Korea ICBM test : उत्तर कोरिया ने कहा है कि गुरुवार को उसके द्वारा अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया को एक 'सख्त चेतावनी' देने के लिए किया गया। एक प्रेस रिलीज में उत्तर कोरिया ने कहा है कि 'दोनों देश बड़े पैमाने पर आक्रामक युद्धाभ्यास का आयोजन कर उसे उकसा रहे हैं।' बता दें कि उत्तर कोरिया ने ह्वसोंगफो-17 नाम की आईसीबीएम मिसाइल का परीक्षण किया है।

ICBM

उत्तर कोरिया ने अपने आईसीबीएम टेस्ट को जायज ठहराया है।

KCNA ने बयान जारी कर टेस्ट को जायज बताया

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा, 'अमेरिका और दक्षिण कोरिया के उन्मादी, उकसावे वाली एवं आक्रामक युद्धाभ्यास के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप में अत्यधिक अस्थाई सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। इससे हालात काफी खराब हो गए हैं। यह डीपीआरके के खिलाफ है। इसे देखते हुए वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 16 मार्च को आईसीबीएम ह्वासोंगफो-17 का परीक्षण किया।'

End of Feed