'भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे...' बोले बालेंद्र शाह, PM मोदी का जताया आभार

बालेंद्र शाह ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक, घनिष्ठ और बहुआयामी संबंधों को अधिक मजबूत, गहरा व परिणामोन्मुखी बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।'

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह ने मंगलवार को नेपाल-भारत के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत और उन्हें अधिक परिणामोन्मुखी बनाने का विश्वास व्यक्त किया। रैपर से नेता बने 35 वर्षीय बालेंद्र शाह नेपाल के पहले मधेसी और सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ये बातें कही और पार्टी की चुनावी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट में कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

NEPAL NEWS

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

शाह ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक, घनिष्ठ और बहुआयामी संबंधों को अधिक मजबूत, गहरा व परिणामोन्मुखी बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।'

End of Feed