Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत में बाढ़ की तबाही, 392 मौतें और 1,468 लापता; नई आफत की आहट

Nepal Flood: नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। 290 भारतीयों सहित सैकड़ों लापता लोगों की तलाश में राहत व बचाव कार्य जारी है।

Nepal Flood: नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 392 हो गई। वहीं, बचावकर्मी 290 भारतीय नागरिकों समेत लापता सैकड़ों लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। मृतकों में 389 लोगों की मौत नेपाल में अचानक आई बाढ़ में हुई, जबकि पड़ोसी तिब्बत में तीन लोग मारे गए। नेपाल पुलिस के एक बयान में कहा गया कि प्रभावित इलाकों से अब तक 50 विदेशियों समेत 796 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये बचाया गया है, जबकि अन्य 796 लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, बयान में विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया। बयान में बताया गया कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है।

End of Feed