नेपाल NDRRMA की चेतावनी! तेज आवाज के साथ अचानक बढ़ा पानी, रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में हाई अलर्ट जारी

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने भोटे कोशी नदी में पानी के तेज बहाव की आवाज सुनने के बाद रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

नेपाल में भोटे कोशी नदी के आसपास के इलाकों में एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक सूचना जारी करते हुए रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सतर्क होने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

nepal flood warning

भोटे कोशी नदी में उफान के बाद निचले इलाकों पर खतरा

NDRRMA ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय को भोटे कोशी नदी में पानी के अत्यधिक तेज प्रवाह की खौफनाक आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

End of Feed